समस्तीपुर के सिंघिया प्रखंड में डिग्री कॉलेज की मांग को लेकर सड़क पर उतरे छात्र, सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड में डिग्री कॉलेज की माँग को लेकर छात्रों, अभिभावकों और स्थानीय लोगों का गुस्सा सड़क पर देखने को मिला। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं प्रखंड कार्यालय पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन करते हुए सरकार एवं प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

समस्तीपुर के सिंघिया प्रखंड में डिग्री कॉलेज की मांग को लेकर सड़क पर उतरे छात्र, सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी
Image Slider
Image Slider
Image Slider

समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड में डिग्री कॉलेज की माँग को लेकर छात्रों, अभिभावकों और स्थानीय लोगों का गुस्सा सड़क पर देखने को मिला।

बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं प्रखंड कार्यालय पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन करते हुए सरकार एवं प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सिंघिया जैसे बड़े क्षेत्र में आज तक डिग्री कॉलेज की व्यवस्था नहीं होना युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय है। 

छात्रों ने बताया कि उच्च शिक्षा के लिए उन्हें दूर-दराज के शहरों में जाना पड़ता है, जिससे आर्थिक और सामाजिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

खासकर ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों की पढ़ाई बीच में ही छूट जाती है। अभिभावकों ने भी आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा कि क्षेत्र में डिग्री कॉलेज बनने से हजारों विद्यार्थियों को सीधा लाभ मिलेगा

। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द डिग्री कॉलेज की स्थापना की दिशा में ठोस कदम उठाने की माँग की।

 आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी माँगों पर शीघ्र ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज किया जाएगा। पूरे प्रदर्शन के दौरान क्षेत्र में शिक्षा को लेकर युवाओं का उत्साह और आक्रोश साफ देखने को मिला।